HEADLINES


More

आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंम्पलाईज फैडरेशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18-19 अगस्त को

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 17 August 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंम्पलाईज फैडरेशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18-19 अगस्त को मेगपाई टूरिज्म रिसोर्ट में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि बैठक में


केन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारीयों के अलावा सभी राज्यों की फैडरेशन के राज्य प्रधान व महासचिव शामिल होंगे। बैठक में हरियाणा के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में महिला सब कमेटी की सदस्य भी भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि उक्त फैडरेशन राज्य सरकारों के साठ लाख से ज्यादा कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है। फैडरेशन ने  फ्रीज किए गए डीए को बहाल करवाने के लिए 15 जुलाई को राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस का आयोजन किया था। जिसके दबाव में केन्द्र सरकार को डीए बहाल करने पर मजबूर होना पड़ा था। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही नव उदारवादी आर्थिक नीतियों, ठेका प्रथा व आऊटसोर्सिंग की जन एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोक लगाने, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने, विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को पक्की भर्ती से भरने, बेरोजगारों को रोजगार व आम जनता को बेहतर जन सुविधाएं प्रदान करने, सभी को फ्री में शीघ्र अतिशीघ्र वैक्सीन लगाने,कोरोना संक्रमण से मारे गए कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपए मुआवजा व मृतक आश्रित के एक परिजन को सरकारी नौकरी देने आदि मांगों पर विचार विमर्श किया जाएगा और आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। बैठक की तैयारियों के इंचार्ज सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री व उपाध्यक्ष सुरेश नौहरा, जिला प्रधान अशोक कुमार व सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

No comments :

Leave a Reply