HEADLINES


More

डॉक्टर विनय गुप्ता और अधिकारियों के सहयोग से फरीदाबाद का सिविल अस्पताल हुआ कोरोना मुक्त

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 6 July 2021 1 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 डॉक्टर विनय गुप्ता और अधिकारियों के सहयोग से फरीदाबाद का सिविल अस्पताल कोरोना मुक्त हो गया है।  कोरेना की दूसरी लहर में जब पूरे प्रदेश और देश में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था, उस समय सरकारी अस्पताल बी के अस्पताल के डॉक्टरों ने हार नहीं मानी और कोरेना पीड़ितों के ईलाज में जी जान से जुट गए।  बी के अस्पताल में कोरेना पीड़ित 180 मरीज भर्ती हुए। जिनमे से 150 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरो में चले गए , शेष ने अन्य अस्पतालों में स्थान्तरित करा लिया।  डॉक्टर विनय गुप्ता ने बताया कि दूसरी लहर में ऑक्सीज़न की कमी के चलते उन्होंने 5 वेंटिलेटर की मांग की थी , लेकिन उन्हें 10 वेंटिलेटर मिले।  जिसकी वजह से वे उपचाराधीन मरीजों की जान बचा पाए। डॉक्टर विनय गुप्ता का कहना है कि दवाइयों की व्यवस्था भी समाज सेवी संस्थाओ के सहयोग से की गई।  उन्होंने बताया कि आज फरीदाबाद का सिविल अस्पताल कोरेना से पूरी मुक्त है।  इसके लिए उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर रणदीप सिंह पूनिया का विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से से डॉक्टर अपने कार्य पूर्ति को अंजाम दे पाए।  कोरेना की दूसरी लहर में डॉक्टरों ने अस्पताल को ही अपना घर बना लिया था। 


1 comments : for डॉक्टर विनय गुप्ता और अधिकारियों के सहयोग से फरीदाबाद का सिविल अस्पताल हुआ कोरोना मुक्त

  1. Great achievement dear vinay am proud of you Dr Sanjay Mehndiratta Jaipur

    ReplyDelete