HEADLINES


More

उत्तराखंड में फिर से लहराएगा कांग्रेस का झंडा : सुनीता फागना

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 20 July 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : देवभूमि उत्तराखंड में चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार ने कमर कस ली है। उत्तराखंड में हर विधानसभा में देश के सभी नेताओं को कांग्रेस की गतिविधियों से लोगो को अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में सूर्य कांत दस्माना कैंट विधानसभा,राजकुमार पूर्व विधायक राजपुर विधानसभा, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस राजपुर विधानसभा में कमलेश रमन,मंसूरी विधानसभा गोदावरी थापा ने फरीदाबाद से कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सुनीता फागना,गजना लम्बा,सोनू चौधरी का 10 विधानसभा में महिलाओं ने फूल मालाओ से स्वागत किया।

कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सुनीता फागना,गजना लम्बा,सोनू चौधरी को देहरादून का प्रभारी बनाया गया है। जिस को लेकर कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को मिल रही सभी सुविधाओं के बारे में अवगत करा रही है।

कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में उत्तराखंड में जितने विकास कार्य हुए थे भाजपा के शासन में 10 प्रतिशत भी नहीं हुए। भाजपा के नुमाइंदे केवल विकासकार्य का शिलान्यास करते है और चले जाते है उस के बाद कार्य पूरा हुआ है या नहीं उसकी कोई सुध नहीं लेता। उन्होंने कहाकि आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। प्रदेशों में भ्रष्टाचार,लूटपाट तथा क्राइम दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है।इस चुनावो में जनता भाजपा को आईना दिखाएगी और कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेगी।  

इस अवसर पर सुनीता फागना ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरीके से एकजुट हो चुकी है। कांग्रेस सभी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में  जिस तरीके से देश पिछड़ा है उसकी भरपाई कांग्रेस करेगी, साथ ही बीजेपी की नाकामियों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि लोग पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस का साथ देंगे। बूथ लेवल के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के नेता सभी मिलकर घर-घर जाएंगे. साथ ही लोगों से अपील करेंगे की विकास के आधार पर वोट दें। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर जो उठा पटक देखने को मिल रहा है. उसका फायदा चुनाव में कांग्रेस को जरूर मिलेगा।
श्रीमती फागना ने कहाकि कोरोना काल में खाद्य पदार्थों, गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में निरंतर वृद्धि कर केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता पर अत्याचार किए हैं। आने वाले समय में जनता इनको सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही है और महंगाई बेलगाम होती जा रही है सरसों का तेल 200 प्रति लीटर तक पहुंच गया है यदि भाजपा सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा सकती तो उसे सत्ता में रहने का बिल्कुल भी अधिकार नहीं है। अब वक्त आ गया है जब जनता भाजपा को महुँ तोड़ जवाब देगी और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

No comments :

Leave a Reply