HEADLINES


More

जिला उपायुक्त व निगमायुक्त तथा यूनियन व पार्षदों के मध्य कई दौर की वार्ता के बाद निगम मुख्यालय पर चल रही हड़ताल समाप्त

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 14 July 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 जुलाई। जिला उपायुक्त, पुलिस आयुक्त व निगमायुक्त के हस्ताक्षेप के बाद आरोपी पार्षद जयवीर खटाना व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद जिला उपायुक्त व निगमायुक्त तथा यूनियन व पार्षदों के मध्य कई दौर की वार्ता के बाद निगम मुख्यालय पर चल रही हड़ताल समाप्त। नगर निगम के सभी कर्मचारी काम  पर लौटे।

गौरतलब है कि विगत 11 जुलाई रविवार को पानी की समस्या को लेकर वार्ड नम्बर-3 के पार्षद जयवीर खटाना ने भीड़ इक्_ी कर एफएमडीए के एक्सईएन मदनलाल शर्मा व नगर निगम के एक्सईएन ज्ञान प्रकाश वधवा के साथ सैक्टर-25 स्थित जलघर पर मारपीट, गाली गलौच व दुव्र्यहार किया था। जिससे नाराज होकर नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। जिला उपायुक्त एवं निगमायुक्त ने तत्परता से विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाकर दोषियों को गिरफ्तार करवा दिया। इसक बाद पार्षदों ने जिला प्रशासन से बातचीत की और जिला उपायुक्त ने दोनों पक्षों को सुना और इस घटनाक्रम का पटाक्षेप करते हुए आपस में बातचीत करने को कहा। दोनों पक्षों में सहमति होने के बाद आरोपी पार्षद की ओर से पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, पार्षद दीपक चौधरी ने पीडि़त अधिकारी और कर्मचारियों से सार्वजनिक तौर पर इस घटना के लिए माफी मांगी और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति भविष्य में न होने का विश्वास दिलाया। दोनों पक्षों की सुलह करवाने में मुख्य अभियन्ता रामजीलाल की अहम भूमिका रही।
हड़ताल कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान को कोई भी व्यक्ति चोट पहुंचायेगा तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नगर निगम के कर्मचारी एकजुट ही अपने अधिकार व मान-सम्मान के

प्रति जागरूक है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिय़ा, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर व म्यूनिश्पिल ईम्पलाईज फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश जागलान, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार, चालक यूनियन के प्रधान परशराम अधाना ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और कहा कि सभी कर्मचारी ईमानदारी से अपना काम करें। कर्मचारी नेताओं ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि आगामी 15 जुलाई को अखिल भारतीयच राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर डीए व अन्य भत्तों की बहाली की मांग को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढक़र भाग लेें। आज के आन्दोलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार भी उपस्थित थे।
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा जिला सर्व कर्मचारी संघ के कैशियर युद्धवीर खत्री, चालक यूनियन के प्रधान वेदराम भड़ाना, सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोमपाल झिझोटिया, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनंद ढकोलिया, एसकेएस के नेता बल्लू चिण्डालिया, दर्शन सोयास, दान सिंह, जितेन्द्र छाबड़ा, महेन्द्र कुण्डिया, प्रेमपाल, नरेश भगवाना, रविन्द्र टांक, फेडरेशन के नेता रमेश पहलवान, नरेश बैंसला, शाहबीर, टेकचंद, महिला नेता कमला, शकुन्तला, सलोचना, सत्तो, बीना, कमलेश, सुनीता आदि ने भी सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply