HEADLINES


More

पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ संस्था के तत्वाधान में सेक्टर 12 में पौधे लगाए गए

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 21 July 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 21 जुलाई पेड़ पौधे प्रकृति की अनमोल देन है। हमें वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए। इन्हें बिना वजह नहीं काटना चाहिए। यह कहना पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ  नामक संस्था के जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल का है। इस संस्था के तत्वाधान में आज बुधवार को सेक्टर 12 में पौधे लगाए गए। इस संस्था के जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि इस मौके पर पीपल,नीम, पा


पड़ी, पिलखन, और जामुन के पौधे लगाए गए। इस कार्य को करने में संस्था के  जिला सचिव धर्मवीर वैष्णव और कोषाध्यक्ष बुधराम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षों का होना नितांत आवश्यक है। इस संस्था ने अपने गठन से ही अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया था। पिछले वर्ष वन महोत्सव के अवसर पर अरावली वन क्षेत्र में 800 पौधे लगाए गए थे। इसी तरह इस वर्ष भी इतने ही पौधे फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि प्रकृति की सुंदरता का राज वृक्ष ही है। वृक्षों की हमें रक्षा करनी चाहिए। इनको काटना नहीं चाहिए। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने का काम करते हैं। और प्रदूषण को दूर करते हैं। ध्वनि प्रदूषण पेड़ों की अधिक संख्या से कम होता है। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को मजबूती प्रदान करती हैं। जिससे भूमि का कटान नहीं होता है। पेड़ पौधे प्रकृति की एक अनमोल देन है। यही वजह है। कि भारत में वृक्षों की प्राचीन काल से ही इसके महत्व को समझा गया है। वृक्षों के बिना धरती पर जीवो की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। वृक्षों से ढके पहाड़, फल और फूलों से लदे पेड़ पौधे, बाग, बगीचे मनोहारी दृश्य उपस्थित करते हैं। और मन को शांति प्रदान करते हैं। पेड़ अपने भोजन प्रक्रिया के दौरान वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं। और ऑक्सीजन को छोड़ते हैं। जिससे अनेक जीवो का जीवन संभव हो पाता है। इसलिए जितने हरे भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेगी। वृक्षारोपण का अर्थ वृक्षों या पेड़ों को दिन प्रति दिन बढ़ते प्रदूषण को रोकने के उपायों में से वृक्षारोपण भी एक उपाय हैं। वृक्षों से मनुष्य को अनेक लाभ मिलते हैं। इन्हीं वृक्षों से लकड़ी, फल, सब्जियां और अन्य तरह की वस्तुएं प्राप्त होती हैं। कई पशु पक्षियों का अपना जीवन वृक्षों पर ही निर्भर करता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक पावन कार्य के रूप में प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। और उसकी देखभाल भी नियमित रूप से करनी चाहिए। जब तक वह पौधा वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेता है। तब तक उसकी निगरानी करनी चाहिए। आज के इस पौधा रोपण कार्य अभियान में मनोज, अनिल, जिले सिंह, अनिल सुपरवाइजर, ने भी अपना योगदान दिया।

No comments :

Leave a Reply