HEADLINES


More

नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड़ व दुष्कर्म की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday 27 June 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- महिला थाना बल्लभगढ़ और आर्दश नगर पुलिस टीम ने नाबालिक लड़की से दुर्व्यवहार मामले में दो आरोपियों को मात्र 2 घन्टे मे किया गिरफ्तार,  दोनो आरोपियो को भेजा जेल।


एसीपी बल्लभगढ़ श्री महेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला आदर्श नगर थाना एरिया का है उपरोक्त थाना एरिया में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ शहजाद और आरिफ नाम के दो आरोपियों ने  छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश की थी।

पीड़ित लड़की ने उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना एसएचओ एवं महिला थाना बल्लभगढ़ की पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई पीड़िता के बयान  दर्ज कर तुरन्त मेडिकल कराया गया।

पिड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना बल्लभगढ़ ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके नामजद दो आरोपियों को मात्र 2 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया है ।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पीड़ित की कलोनी के ही रहने वाले हैं। लड़की को घर छोड़ने के बहाने बाईक पर लिफ्ट देकर की थी शरारत।  गिरफ्तार आरोपी आरिफ की उम्र 21 वर्ष है और आरोपी शहजाद की उम्र 20 वर्ष है।

पुलिस ने आज गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।

No comments :

Leave a Reply