HEADLINES


More

बादशाह खान अस्पताल में ठेका प्रथा आउटसोर्सिंग व नियमित कर्मचारियों ने विरोध सभा का आयोजन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday 4 June 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 4जून - सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर  बादशाह खान अस्पताल में आज ठेका प्रथा आउटसोर्सिंग व नियमित कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय ठेका प्रथा स्वास्थ कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू सोया की अध्यक्षता में विरोध सभा का आयोजन किया  सभा का संचालन यूनियन के नेता नीरज नंद ढकोलिया ने किया इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा


के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव बलबीर सिंह तथा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य  नेता कमला आदि उपस्थित रहे।

 विरोध सभा के बाद कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 वायरस के संबंधी आदेशों की पालना करते हुए जुलूस बनाकर सीएमओ फरीदाबाद के कार्यालय पर पहुंच कर सीएमओ रणदीप सिंह पूनिया को महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा श्री रणदीप  सिंह पुनिया ने कर्मचारी नेताओ को आश्वासन दिया कि उनके  दुवारा दिए गए ज्ञापन को स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को  पहुंचा दिया जाएगा।
 कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहर, ने कहा की सरकार द्वारा आगामी 2021 व 22 के लिए नियुक्त किये गए  ठेकेदार द्वारा वर्क आर्डर मिलने के बाद ही कर्मचारियों की छटनी एवं दूर-दराज के जिलों में तबादले  करना आरंभ कर दिया था, अब तक ठेकेदार द्वारा 10 जिलों में सैकड़ों कर्मचारियों की छटनी की गई है जिसका विरोध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा लगातार कर रहा है श्री शास्त्री ने कहा कि कोविड 19 वायरस से प्रभावित मरीजों की देखभाल एवं सेवा का कार्य स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी व सफाई कर्मचारियों तथा अन्य स्टाफ द्वारा ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ किया है। लेकिन सरकार कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने की वजाय कर्मचारियों के रोजगार को छीन कर कर्मचारियों को निरुत्साह कर रही है। श्री शास्त्री ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के किए जा रहे शोषण को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा  बर्दाश्त नहीं करेगा यदि सरकार ने छटनी किए गए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस नहीं लिया तथा निकट भविष्य में छटनी एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में किए जा रहे तबादलों पर रोक नहीं लगाई तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा।
 आज के इस प्रदर्शन को अन्य के इलावा  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला के वरिष्ठ उप प्रधान श्री नंद ढकोलिया ललिता,  ठेका प्रथा स्वास्थ कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश भगवाना, सचिव किरण, उप प्रधान शीशपाल चंडालिया, सतवीर कौशिक, सोनिया, रविंदर,  सनी, रिंकू, आदि ने भी संबोधित किया

No comments :

Leave a Reply