HEADLINES


More

निगम कर्मचारियों ने मांग को लेकर की टूल डाऊन हड़ताल

Posted by : pramod goyal on : Monday 21 June 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 21 जून। वेतन व ब्याज मुक्त गेंहू ऋण देने की मांग को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर निगम फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश जागलान व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में की टूल डाऊन हड़ताल। मांगें पूरी होने तक टूल डाऊन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं सफाई, सीवर, मेन्टीनेंस, बागवानी सहित सभी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। यदि टूल डाऊन हड़ताल ज्यादा दिन चली तो कोविड़-19 महामारी से उभर रहे। शहर में गंदगी से पुन: बिमारी फैलने की आशंका। यह चेतावनी देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर की जनता की सेवा महामारी के दौरान एवं सामान्य दिनों में ईमानदारी से की है, लेकिन वेतन, पेंशन, सेवानिवृत व मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को बकाया जात का भुगतान न करने व कर्मचारियों के कई-कई वर्षों से लम्बित ऐरियरस भुगतान न होने से भूखमारी से परेशान कर्मचारियों ने मजबूरी में उठाया आन्दोलन का कदम। श्री शास्त्री ने कहा कि नगर निगम आयुक्त बकाया ढाई सौ करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स लगभग दो वर्षों से लम्बित पानी, सीवर के बिल तथा प्लानिंग ब्रांच द्वारा नक्शा फीस की वसूली की तुरन्त योजना बनाकर बकायादारों को बिल वितरण करवाने का काम करें। टैक्स वसूली होने तक हरियाणा सरकार वेतन, पेंशन, ऐरियरस, सेवानिवृत एवं मृतक कर्मचारियों के बकायाजात के भुगतान के लिए 100 करोड़ रूपए की दे अनुदान राशि।

श्री शास्त्री ने कहा कि सरकार एवं अधिकारियों की नीतियों के कारण एशिया का सबसे लैंडलोड एवं धनाढ्य निगम आज आर्थिक तंगी से जूूझ रहा है। श्री शास्त्री ने कहा कि सरकार को प्रदेश की सभी पालिका, परिषदों व निगमों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई ठोस योजना बनानी चाहिए। संघ के उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया ने कहा कि सरकार एवं अधिकारियों से मिलकर ठेकेदार सफाई कर्मचारियों का जमकर शोषण कर रहे है। यमुनानगर, अम्बाला, गुरूग्राम व कई अन्य पालिकाओं में ठेकेदारों पुराने कर्मचारियों को हटाकर नये कर्मचारियों को पैसे लेकर भर्ती करने का काम कर रहे है। वही संघ के साथ हुये समझौते का सरकार ईमानदारी से लागू नहीं कर रही। इसलिए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा 26 जून को रोहतक में केन्द्रीय कमेटी की बैठक कर आगामी आन्दोलन की रणनीति तैयार करेगा।
टूल डाऊन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा, जिला अशोक कुमार, ब्लॉक प्रधान, करतार जागलान, बिजली विभाग के नेता शब्बीर अहमद व कृष्ण कुमार ने नगर निगम के कर्मचारियों की वेतन देने आदि अन्य मांगों को जायज करार देते हुए प्रदेश के सभी कर्मचारियों की ओर से आन्दोलन का समर्थन किया।
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य व सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार, कमला, गुरभरण, नानकचंद खैरालिया, रोहताश, जीतराम, परशराम अधाना, वेद भड़ाना, शाहाबीर खान, नरेश बैंसला, रमेश पहलवान, श्रीनंद ढकोलिया, सोमपाल झिझोटिया, जितेन्द्र छाबड़ा, गुलाब चिण्डालिया, रविन्द्र टांक, विजय चावला आदि ने सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply