HEADLINES


More

आक्सीजन गैस स्थिति को नियंत्रित करने और आपूर्ति को सुचारू करने के लिए समिति नियुक्त

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 19 May 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,19 मई। जिलाधीश यशपाल ने सरकार द्वारा जारी आपातकाल कोविड -19  वैश्विक महामारी  की हिदायतों के अनुसार

 जिला में आक्सीजन गैस स्थिति

को नियंत्रित करने और आक्सीजन गैस आपूर्ति को सुचारू करने के लिए आदेश जारी किए हैं। आक्सीजन गैस सही उपयोग के लिए समिति नियुक्त की गई है। जिला फरीदाबाद में चिकित्सा उपयोग के लिए ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति के तौर पर उपमण्डल अधिकारी(नागरिक) बल्लभगढ कम इंसीडेंट कमाण्डर अपराजिता को समिति का प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त, बल्लभगढ़, वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी,
सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, बल्लभगढ़ को सदस्य तौर पर नियुक्त किया गया है।

No comments :

Leave a Reply