HEADLINES


More

बाबा साहेब ने देश की महिलाओं को दिलाया सम्मान : मनोज चौधरी

Posted by : pramod goyal on : Monday 19 April 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में गत् रविवार को दयाल नगर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर बसपा के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय संविधान निर्माता, गरीबों के मसीहा एवं भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने हिन्दू कोड बिल बनाकर भारत की सभी महिलाओं को पुरूषों के


बराबर अधिकार दिलाए थे। जबकि आजादी से पहले भारत की महिलाओं को समाज में पुरूषों के सामने बोलने तक का अधिकार नहीं था। शिक्षा लेने का और पिता या पति की सम्मपति भी लेने का अधिकार नहीं था। महिलाओं को घर की चार दीवारी में पशुओं के समान पूरा जीवन काट देना पडता था।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि बसपा जिला अध्यक्ष ने कहा आज देश के हर गरीब-अमीर को संविधान के तहत बराबरी का अधिकार है। कानून सबके लिए समान है। महिलाओं और पुरूषों को समान दर्जा प्राप्त है। यह सब अधिकार बाबा साहेब की दूरदर्शी सोच और उनके महान व्यक्तितव का प्रमाण है। उन्होने देश के दबे-कुचले गरीब लोगों को अनेक अधिकार दिलाए। जबकि देश की सरकारें पिछले 74 साल लोगों को पीने का पानी तक मुहईया नहीं करा पाई। सरकारें केवल वोट के लिए देश की जनता को ठगती हैं। देश में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही गरीब, किसान और मजदूर विरोधी पार्टियां हैं। उन्होने कहा अब समय आ गया है जनता देश की तीसरी सबसे बडी पार्टी बहुजन समाज पार्टी को वोट देकर केन्द्र और प्रदेशों में सत्ता दिलाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने शोभा यात्रा को हरीं झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला महासचिव अशोक शास्त्री, विधारसभा अध्यक्ष भूपसिंह चौहान, के. एल. गौतम, दयाल नगर निवासी रमेश नेताजी, राम आशीष, मनकेश्वर, महावीर, रामजीलाल, रमेश भारती, प्रमोद, सतीश, विनोद शर्मा, विपुल गौतम सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply