HEADLINES


More

आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन ने सरकार की विफलताओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की

Posted by : pramod goyal on : Friday 23 April 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 23 अप्रैल।


आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन की ओल्ड फरीदाबाद यूनिट का सम्मेलन शुक्रवार को एनएच-3 शिकायत केन्द्र पर आयोजित किया गया। सर्कल सचिव रामचरण पुष्कर की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में यूनिट कमेटी का सर्व सम्मति से पुनर्गठन किया गया। जिसमें करतार सिंह को प्रधान, देवेन्द्र त्यागी को सचिव, मुकेश लांबा को वित्त सचिव व नीरज को सह सचिव चुना गया। इसके अलावा सतबीर सिंह दायमा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवेश कुमार व संजय राठौर को उप प्रधान, बलराम शर्मा को आडीटर, कुलदीप सिंह व संजय सिंह को संगठनकर्ता चुना गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार, एएचपीसी वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य मनोज जाखड़, बल्लभगढ़ यूनिट के पूर्व प्रधान परमाल सिंह व एनआईटी यूनिट के प्रधान भूप सिंह आदि मौजूद थे। सम्मेलन में आक्सीजन और कोरोना में प्रयोग किए जा रहे टीकों  की हो रही जमाखोरी और इससे निपटने में सरकार की विफलताओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सरकार से तूरंत सख्त कदम उठाने की मांग की। सम्मेलन में कर्मचारियों से बढ़ते कोरोना को देखते हुए सावधानी बरतते हुए उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण करने का भी आह्वान किया। सम्मेलन में सभी कर्मचारियों से अपनी बारी आने पर कोरोना के बचाव के लिए वैक्सीन लेने का भी आह्वान किया गया।


सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कर्मचारी से कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों,बिजली व सफाई कर्मचारियों को फ्रंटलाइन योद्धा कह रही है और दुसरी तरफ स्वास्थ्य व सफाई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है। उन्होंने ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मियों को सीधे विभागों के पे-रोल पर लेने, कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पूरानी पेंशन व डीए बहाल करने,एक्स ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तो को हटाने और इस पालिसी को ठेका कर्मचारियों पर भी लागू करने, 8-16-24 की बजाय 5-9-14 साल के बाद एसीपी का लाभ देने,दस साल की बजाय 5 साल बाद पे रिवीजन करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को लेकर 25 अप्रैल को कर्मचारी मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के उचाना व करनाल कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद अगले आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। 

No comments :

Leave a Reply