HEADLINES


More

रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने के कारण ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का 4 माह से नहीं मिला वेतन

Posted by : pramod goyal on : Thursday 22 April 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 22अप्रेल - विगत दिनों नगर निगम में शामिल हुए 24 गांव के सफाई कर्मचारियों का  द्वारा रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने के कारण ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का 4 माह से नहीं मिला वेतन।

 प्रेस को यह जानकारी देते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ

हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला सचिव नानक  चंद खेरलियालि ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा दिनांक 4अक्टूबर 2020 को नोटिफिकेशन जारी करते हुए 24 गांवों की सभी चल- अचल संपत्ति व कर्मचारियों को नगर निगम को  हस्तांतरित कर दिया था। इसके बाद गांव की सफाई में लगे 57 सफाई कर्मचारियों को गांव की पंचायतों ने वेतन देने से इनकार करते हुए कह दिया कि अब आप का वेतन नगर निगम द्वारा दिया जाएगा नगर निगम अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारी संबंधित रिकॉर्ड नगर निगम को नहीं भेजा गया है, इसलिए उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 4 माह से वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों के भूखे मरने की स्थिति  उत्पन्न हो गई है। संघ ने जिला पंचायत अधिकारी एवं नगर निगम को 15 दिन का समय समय देते हुए चेतावनी दी है यदि 15 दिन के अन्दर-अन्दर   57 ग्रामीण ग्रामीण सफाई कर्मचारियों  को नगर निगम के अन्य अनुबंधित सफाई कर्मचारियों की भांति  समान काम समान वेतन एवं सभी सेवा लाभ नही दिया तो संघ आन्दोलन करेगा।  श्री शास्त्री ने बताया कि कल जिला पंचायत अधिकारी से संघ का प्रतिनिधि मंडल मिलकर कर्मचारियों के रिकॉर्ड को नगर निगम के प्रस्तुत  करने की मांग करेगा ।

No comments :

Leave a Reply