//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 13 अप्रैल। वैशाखी उत्सव के मौके पर आज गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सुखमणि भवन सेक्टर-16 द्वारा नगर कीर्तन प्रभात फेरी का आयोजन किया। कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए सामाजिक दूरी व फेस मॉस्क लगाकर ही सेवादारों ने प्रभातफेरी में शिरकत की। प्रभातफेरी के साथ साध संगत कीर्तन करती रही। इस दौरान वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह के उदघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया। वहीं गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सु
खमणि भवन में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और कीर्तन का आयोजन किया गया।इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान चरणसिंह जौहर, सचिव अवतार सिंह पसरीचा, महेंद्र कौर सांगा, शरणजीत कौर ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दिन सिख धर्म के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। साथ ही यह त्योहार सिख धर्म के लिए ऐतिहासिक मूल भी रखता है तथा यह पर्व हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार विक्रम समवत् के प्रथम माह में पड़ता है। वहीं उन्होंने बताया कि इस दौरान खेतों में रबी की फसल पककर लहलहाती हैं, किसानों के मन में फसलों को देखकर खुशी मिलती औऱ वह अपनी खुशी का इजहार बैसाखी के पर्व को मनाकर करते हैं।
इस अवसर पर सेवादारों कुलदीप सिंह साहनी, टोनी पहलवान, अशविंद्र सिंह, हरसेव सिंह, परमजीत सिंह पावा, परमजीत सिंह, जसबीर सिंह सूरी, दलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, बलजिन्द्र सिंह चड्ढा, सुरेंद्र सिंह सांगा, अनिल अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह आहुजा, हेमंत छाबड़ा, जय सुनेजा, तेजिंद्र सिंह चड्ढा, राजीव खेड़ा, सुशील भयाना, नीरू अरोड़ा, अनीता वर्मा, बलबीर कौर, रशमीन कौर चड्ढा, संदीप कौर साहनी, जसवंत कौर सिंधू, पूनम, परमजीत कौर, बिन्द्र कौर सांगा, जसमीत कौर, अमरजीत कौर सिद्धू, चरणजीत कौर सूरी, छन्नप्रीत कौर पावा, सुनीता सुनेजा व रिचा आदि ने प्रभातफेरी में सक्रियता से भाग लिया।
No comments :