//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर बुधवार को मनोहर सरकार ने बड़ा फैसला लिया। प्रदेश के स्कूलों का एकेडमिक कैलेंडर बदल दिया गया है। नए आदेश के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित की दी गई हैं। स्कूलों में 22 अप्रैल से 31 मई तक गर्मी की छुटि्टयां रहेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार शिक्षा मंत्री कंवर पा
ल गुर्जर ने बुधवार को आदेश जारी किए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 31 मई तक स्कूलों में छुटि्टयां रहेंगी। इन्हें आगे भी बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसका फैसला 31 मई को होने वाली समीक्षा बैठक में लिया जाएगा। बच्चे स्कूल नहीं आ रहे थे, लेकिन स्टाफ दैनिक कार्यों के लिए नियमित स्कूल आ रहा है। शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ दाखिला, प्रशासनिक कार्यों व रिजल्ट तैयार करने में लगे हुए हैं। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए छुटि्टयां की गई हैं।
No comments :