HEADLINES


More

किसान पश्चिम बंगाल जाकर भाजपा के खिलाफ करेंगे प्रचार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 11 March 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है। मोर्चा का कहना है कि कृषि कानून वापस कराने के लिए आंदोलन जोरदार होना चाहिए। संगठन ने निर्णय लिया है कि हरियाणा और पंजाब के किसान पश्चिम बंगाल जाकर भारतीय जनता पार्टी क प्रत्याशियों के खिलाफ वोट मांगेंगे। किसान मोर्चा के नेताओं की टीम बंगाल के अलावा असम और केरल भी जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के प्रेसिडेंट बलबीर सिंह राजेवाल ने चंडीगढ़ में कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों व मजदूरों के खिलाफ हो गई है। अब सरकार की ओर से सब चीजों को प्राइवेट किया जा रहा है, ताकि वे कॉर्पोरेट घरानों को खुश कर सकें। देश के किसान भाजपा सरकार के खिलाफ पूरी तरह से डटे हुए हैं और जब तक तीन कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता वे चुप नहीं बैठने वाले। उनके साथ भारतीय किसान यूनियन के हरमीत सिंह कादियां और प्रोफेसर मंंजीत सिंह भी साथ थे।


No comments :

Leave a Reply