HEADLINES


More

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने भूपिंदर सिंह हुड्डा का पुतला फूँका

Posted by : pramod goyal on : Thursday 11 March 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फ़रीदाबाद 11 मार्च I आज फ़रीदाबाद के संतोष नगर क्षेत्र में महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना के नेतृत्व में महिला मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा का पुतला  फूँका I भूपिंदर सिंह हुड्डा और कई कांग्रेस के नेताओं ने महिला दिवस पर महिला से ट्रैक्टर खिंचवा कर महिला का अपमान करने का कार्य किया  है I


महिला दिवस यानी 2 दिन पहले  चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के कई नेता ट्रैक्टर पर बैठकर एक बहन शकुंतला खटक से बंधुआ मज़दूर की तरह ट्रैक्टर को खिंचवा रहे थे I दुनिया महिला दिवस मना रही थी और ये  निर्दयी लोग महिला के साथ ज़ुल्म कर रहे थे I  किसी महिला से इस तरह महिला दिवस पर बंधुआ मज़दूर की तरह आचरण करना समस्त नारी जाति का अपमान है I भूपिंदर हुड्डा शर्म करो नारी का सम्मान करो इन नारों के साथ महिला मोर्चा की सदस्यों ने कहा की पूरी दुनिया जहां महिलाओं का सम्मान कर रही थी वहाँ कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा ने एक शर्मनाक कृत्य किया है I 

इस उपलक्ष्य पर  महिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना ने कहा कि जब पूरा  देश नारी दिवस मनाकर देश और विश्व की महिलाओं का सम्मान कर रहा था ऐसे समय पर भूपिंदर सिंह हुड्डा और इन सभी कांग्रेसी नेताओं का कृत्य निहायत ही निंदनीय कार्य है I नारी को कमजोर मानने वाले और नारी का अपमान करने वाले ये कांग्रेस के नेता अपने आप को क़द्दावर नेता कहने वाले लोग, जो देश की माँ बहन बेटी का अपमान करते हैं वो कभी नेता नहीं हो सकते I इन सबको महिला के अपमान पर शर्म आनी चाहिए और सम्पूर्ण नारी जाति से सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिए I महिला  मोर्चा की अन्य सदस्या व मीडीया प्रभारी प्रिया  सहगल ने कहा कि इस कृत्य से कांग्रेसी नेताओं का आचरण सामने आ गया है I पूर्व में इनकी सरकारों के समय में किस तरह महिलाओं का अपमान होता था यह आज सिद्ध हो गया I कांग्रेस पार्टी का त्रिया चरित्र भी सामने आ गया कैसे माँ बहनों का अपमान करने वाली पार्टी है I महिला का अपमान देश कभी नहीं सहेगा I ऐसे नेताओं को देश की सभी महिलाओं से माफ़ी माँगनी चाहिए I 

इस अवसर पर फ़रीदाबाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना, प्रिया सहगल, प्रतिभा तिवारी, मेघना श्रीवास्तव, अलका भाटिया, बिन्ते जै़नब नक़वी व महिला मोर्चा की अन्य महिलाएँ उपस्थित रही।

No comments :

Leave a Reply