HEADLINES


More

हरियाणा में दो महीने राशन कार्ड बनवाने, कटवाने, नाम जुड़वाने का कार्य रहेगा बंद

Posted by : pramod goyal on : Monday 1 March 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 परिवार पहचान पत्र आईडी में शामिल सदस्यों की संख्या राशन कार्ड के सदस्यों की संख्या के साथ मिलान नहीं हो रहा है। दोनों में सदस्यों की संख्या में अंतर होने पर खाद्य आपूर्ति विभाग मुख्यालय ने 2 महीने के लिए राशन कार्ड संबंधी कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

  प्रदेश सरकार ने खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित कुछ कार्य को बंद किया है। आमजन अब आगामी दो महीने तक नया राशन कार्ड,  राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने  और गलतियां ठीक नहीं करवा पायेगा। ये आदेश पूरे प्रदेश में दो महीने तक जारी रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार परिवार पहचान पत्र आईडी में शामिल सदस्यों की संख्या राशन कार्ड के सदस्यों की संख्या के साथ मिलान नहीं हो रहा है। दोनों मैं सदस्यों संख्या में अंतर होने पर खाद्य आपूर्ति विभाग मुख्यालय ने 2 महीने के लिए राशन कार्ड संबंधी कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है।


अधिकारियों से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार परिवार पहचान पत्र में शामिल सदस्य और राशन कार्ड में शामिल सदस्यों की संख्या समान होनी चाहिए। पुरे प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड उपभोक्ताओं द्वारा फैमिली आईडी मांगी गई थी अब मिलान में फैमिली आईडी और राशन कार्ड के सदस्यों का मिलान न हो पाने के कारण विभाग ने मुख्यालय से दो महीने तक पोर्टल को बंद किया है

प्रदेश में हजारो लोग ले रहे लाखो मृतकों के नाम राशन
प्रदेशभर में लाखों लोग सस्ता अनाज ले रहे है। घर के किसी भी सदस्य या  बुजुर्ग की मृत्यु होने उपरांत परिवार के सदस्य उसे राशन कार्ड में से डिलीट नहीं करवा रहे थे और पिछले काफी वर्षो से उनके नाम पर राशन लेते आ रहे थे। अब फैमिली आईडी बनने के बाद में विभाग का डाटा मैच नहीं हो पा रहा है। पुरे प्रदेश भर में हजारो परिवार अपने करीब 5 लाख से अधिक मृतक परिजनों के नाम पर राशन डकार रहे है।

28 लाख 38 हजार 641 उपभोक्ता प्रदेश में ले रहे राशन
प्रदेशभर में 28 लाख 38 हजार 641 राशन कार्ड उपभोक्ता सस्ता राशन ले रहे है। जिसमे हिसार जिले में सबसे अधिक 2 लाख 12 हजार 610 उपभोक्ता राशन ले रहे है। सबसे  कम चरखी दादरी में करीब 43 हजार उपभोक्ता राशन ले रहे है। 28 लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं में से 5 लाख से अधिक मृतक आज भी राशन ले रहे है।  पूरे प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग ने नए राशन कार्ड, नाम कटवाने, जुड़वाने आदि कार्यो पर रोक लगाई है। पोर्टल को बंद कर दिया गया है। प्रदेशभर में फैमिली आईडी और राशन कार्ड के डाटा का मिलान मुख्यालय से किया जा रहा है। दो महीने कार्य पर रोक लगाई गई है।

No comments :

Leave a Reply