HEADLINES


More

राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च और रंगोत्सव प्रतियोगिता में बने विजेता

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 24 February 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता और रंगोत्सव प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद का प्रदर्शन बहुत ही प्रशंसनीय रहा। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि राज्य स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी जिस का संचालन कुरुक्षेत्र से किया गया था। उल्लेखनीय है कि विद्यालय


की सातवीं कक्षा की छात्रा नेहा ने फोक डांस में प्रदेश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने छात्रा नेहा को बधाई देते हुए कहा कि छात्रा की फोक डांस की तैयारी में विद्यालय की संगीत शिक्षिका हेमलता के सतत परिश्रम और लगन को श्रेय दिया। संगीत शिक्षिका की कड़ी मेहनत से ही विद्यालय और जिला शिक्षा विभाग को यह गौरव प्राप्त हुआ है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने आगे कहा कि विद्यालय के लिए एक और गर्व का विषय यह है कि राज्य स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता में भी विद्यालय की संगीत शिक्षिका हेमलता प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रही। रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा प्रदेश के अध्यापकों के लिए ऑनलाइन समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित किया गया था। विद्यालय की दोहरी सफलता में संगीत शिक्षिका ने हेमलता की महती भूमिका का निर्वाहन किया है। संगीत अध्यापिका के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय और फरीदाबाद जिला हरियाणा प्रदेश में अव्वल रहा और यह पुनः सिद्ध कर दिया की सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और पढ़ाने वाले अध्यापक किसी भी टैलेंट में किसी से कम नहीं हैं और आवश्यकता केवल अवसरों का समुचित उपयोग उठाने में है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने विद्यालय की सफलता के लिए और छात्रा नेहा और संगीत अध्यापिका हेमलता की हौसला अफजाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऋतु चौधरी, डी पी सी श्रीमती मुनेश चौधरी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज मित्तल का बहुत बहुत आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने समस्त स्टाफ का इस शानदार सफलता के लिए आभार व्यक्त करते हुए अभिनन्दन किया।


No comments :

Leave a Reply