HEADLINES


More

नेहरू कॉलेज में हुई एच आई वी एड्स पर कार्यशाला

Posted by : pramod goyal on : Friday 19 February 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

  पंडित जवाहर लाल नेहरू  राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में  यूथ रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा रेड रिबन क्लब के सहयोग से एच आई वी एड्स पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें लगभग सौ से अधिक स्वयं सेवकों ने भाग लिया। यूथ रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ राकेश पाठक ने विद्यार्थियों के साथ एचआईवी एड्स से संबंधित जानकारियो को साझा किया। बी के हॉस्पिटल एचआईवी एड्स सैल से काउंसलर डॉ अनीता एवं डॉ कविता सिंह ने सभी स्वयं सेवकों को एचआईवी एड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स केसे हो सकता है केसे नहीं हो सकता तथा क्या क्या सावधानी अपनाने की जरूरत है पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम इंचार्ज डॉ राकेश पाठक ने बताया कि यूथ रेड क्रॉस तथा एनएसएस इकाई द्वारा हमेशा विद्यार्थियों को जागरुक करने के लिए अनेक प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं जिससे विद्यार्थी जानकारियां जुटा कर अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक कर सकते है। इस अवसर पर पोस्टर , स्लोगन, गुब्बारा पेंटिंग, मास्क पेंटिंग तथा स्पीच प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वयं सेवकों में  रमन, प्रिया, देवानंद, नीति, रूपम, प्रेरणा, काजल, श्याम शर्मा, अनमोल, तनुज, जयवीर, सुमित, अरुणा, गौरव वर्मा, भावना, वंदना, मोहित , दीपक आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 



No comments :

Leave a Reply