HEADLINES


More

साईकिल रैली निकालकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को पालन करने के लिए शहर वासियों को दिया संदेश

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 31 January 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: यातायात पुलिस शहर वासियों को रोजाना भिन्न-भिन्न तरीके से यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं फरीदाबाद पुलिस 32 वा सड़क सुरक्षा महा मना रही है।

यह सड़क सुरक्षा महा 18 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 तक मनाया जाएगा।

आज यातायात पुलिस ने शहर वासियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु एक अलग तरीके से पाठ पढ़ाया है।

पुलिस ने बच्चों के साथ साइकिल रैली निकालकर होल्डिंग के जरिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए संदेश दिया है।

इस दौरान यातायात पुलिस की तरफ से निरीक्षक दलबीर सिंह ट्रैफिक इंस्पेक्टर सेंट्रल जोन, एसएचओ सेंट्रल महेंद्र सिंह ट्रैफिक ताऊ, देविंदर और अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यातायात पुलिस का मानना है कि अगर एक ही चीज को बार बार लोगों के सामने किया जाता है तो कभी ना कभी लोग उस बात को स्वीकार करते हैं।

यातायात पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कुछ ना कुछ आयोजन करती रहती है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है यातायात नियमों का पालन करें अपने शहर को बिना दुर्घटना वाला सुरक्षित क्षेत्र बनाने में पुलिस की मदद करें।

No comments :

Leave a Reply