//# Adsense Code Here #//
आंदोलन के बीच किसानों पर ठंड के साथ बारिश की मार भी पड़ी है। रविवार सुबह 8 बजे से तेज बारिश होने लगी। सड़क पर कीचड़, टपकते टेंट, गीले कंबल व भीग चुकी जलाऊ लकड़ी के बावजूद किसान डटे हैं। पहली बार 9 घंटे खड़े होकर वक्ताओं के भाषण सुने। इस बीच पहली बार एक ही दिन में 4 किसानों की मौत हो गई। हरियाणा में 32 किसानों की मौत हो चुकी है।
हालांकि, किसान नेताओं का दावा है कि आंदोलन के चलते देशभर में 54 किसानों की जान गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन भी बारिश का अनुमान जताया है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। हवा की गति 25 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
No comments :