HEADLINES


More

दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित : यशपाल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 18 November 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 18 नवम्बर। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी राज्य सरकारी विभाग या राज्य सरकार के उपक्रम में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचा


री के लिए प्रथम  पुरस्कार जिसकी राशि 25  हजार रुपए,  शील्ड एवं मान- पत्र व द्वितीय पुरुस्कार जिसकी राशि 15 हजार रुपए, शील्ड व मान- पत्र  का पुरस्कार रखा गया है। उपायुक्त ने बताया कि स्वयं रोजगार करने वाले दिव्याग व्यक्ति के लिये भी एक  पुरस्कार रखा गया है। जिसकी राशि 25 हजार रुपये, शील्ड व मान-पत्र  शामिल है। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एजेंसी, सरकारी अधिकारी/ निजी क्षेत्र के अधिकारी राज्य के सरकारी विभाग या राज्य सरकार के उपक्रम में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता हेतु प्रथम एक पुरस्कार के लिये 50 हजार रुपए, शील्ड एवं मान- पत्र दिया जाना है। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग व्यक्ति के एक  पुरस्कार हेतु 25 हजार रुपए, शील्ड एवं मान- पत्र दिया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ संस्था के एक पुरस्कार हेतु 50 हजार, शील्ड मान-पत्र  दिया जाएगा।


No comments :

Leave a Reply