//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 349 हो गई है। शुक्रवार को 7 मरीजों का इजाफा हुआ है। झज्जर जिले में एक बार फिर 4 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं सिरसा में 2 और सोनीपत में 1 नया मरीज मिला है। शुक्रवार को एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ। हरियाणा में अब 108 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
राज्य में सबसे ज्यादा 58 मरीज नूंह के
हैं। गुरुग्राम में 57, फरीदाबाद में 53, पलवल में 34, सोनीपत में 26, झज्जर में 28, पंचकूला में 18, अम्बाला में 14, पानीपत में 13, करनाल और सिरसा में 6-6, हिसार और रोहतक में 4-4, भिवानी और यमुनानगर में 3-3. जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में 2-2, चरखीदादरी और फतेहाबाद में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा गया है।

No comments :