HEADLINES


More

हरियाणा में 5 नए मामले आए, कुल 158 संक्रमित

Posted by : pramod goyal on : Thursday 9 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, गुरुवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक मामला कैथल जिले में तो चार मामले अम्बाला जिले के हैं। इन नए मामलों के साथ अब राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 158 पहुंच गई है। वहीं कैथल में संक्रमित मिला मरीज 9 वर्षीय बच्चा है, जो बिहार का रहने वाला है और मदरसे में पढ़ने के लिए कैथल से आया था। बच्चा मदरसा संचालक के संपर्क में आया था, जो निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। इसके बाद कैथल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हो गई है। वहीं अम्बाला में अब तक मिले 7 मरीजों में से 5 जमाती हैं।
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 107 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 27, गुरुग्राम में 14, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।  

No comments :

Leave a Reply