HEADLINES


More

हरियाणा / 26 नए मामले, इनमें से 21 जमाती, अब कुल 70 संक्रमित

Posted by : pramod goyal on : Saturday 4 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
पलवल
हरियाणा में बीते तीन दिन में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को 26 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या पलवल और गुरुग्राम में हो गई है। पलवल में शनिवार को 13 नए मरीज आए। वहीं फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम में 2, भिवानी में 2 और कैथल में 1 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हो गई है। भिवानी और कैथल में पहले मामले आए हैं। इसके साथ-साथ फरीदाबाद में एक बीएसएफ के कमांडेट और उसकी पत्नी को भी कोरोना पॉजिटिव आया है।
पलवल जिला अब हरियाणा में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों के आंकड़े में पहले नंबर पर आ गया है। आम लोगों के मन में डर का माहौल है। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह का कहना कि पलवल में अब कुल 17 केस हो गए हैं। इनमें से एक ठीक हो चुका है। गुरुवार को 44 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, इनमें से 31 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 13 संक्रमित मिले हैं। ये सभी निजामुद्दीन मरकज से लौटे लोग हैं। सबसे खास बात ये है कि इनमें से कोई भी पलवल का स्थाई निवासी नहीं है, सभी दूसरे राज्यों से आए हुए हैं। 
फरीदाबाद में मिले 8 मरीजों में से 5 जमाती
फरीदाबाद में शनिवार को 8 मरीजों की रिपोर्ट आई। इनमें से 5 जमाती हैं। जबकि बीएसएफ के एक कमांडेंट और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दरअसल वे ग्वालियर में पोस्टिड थे। वहां सेना के एक जवान को कोरोना हो गया था। इसके बाद उनकी यूनिट के सभी अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया था। वे भी फरीदाबाद आकर आइसोलेट हो गए थे। उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था, जो पॉजिटिव मिला है। 

No comments :

Leave a Reply