//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 200 पहुंच गया है। गुरुवार को पंचकूला से चौंकाने वाली खबर आई। यहां कोरोना संक्रमित मिली महिला के परिवार से आठ सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। वहीं पलवल में एक नया केस आया है। वहां जमातियों को खाना खिलाने वाला एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा प्रदेश में 48 मरीज ठीक होकर घर भी पहुंच गए हैं।
पंचकूला में महिला के संक्रमित मिलने के बाद उसके परिवार के आठ सदस्य पॉजिटिव मिलने पर डीसी मुकेश आहूजा ने कहा कि इनके नाम सार्वजनिक करने आवश्यक हैं, क्योंकि इनके संपर्क में जितने भी लोग आए हों, उन्हें जानकारी मिल सके कि यह परिवार कोरोना से पीड़ित है। ताकि वह लोग भी सामने आकर अपना टेस्ट करवा सकें। मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-15 में 44 साल की सोनिया महाजन कोरोना पॉजिटिव मिली थी। फिर उनके 48 साल के पति अजय महाजन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अब 14 साल की बच्ची भी संक्रमित मिली है। इसके अलावा परिवार के छह सदस्य भी संक्रमित मिले हैं।

No comments :