//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद पुलिस ने लॉक डाउन आदेशों की अवहेलना करने वाले 19 लोगों को आज 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया है।
फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ 18 मुकदमें भी दर्ज किए हैं। आदेशों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्यवाही करते हुए 206 चालान किए हैं।
जिनसे पुलिस ने 1 लाख 40 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला है। चेकिंग के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमते हुए 19 वाहनों को भी इंपाउंड किया है। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस नाकाबंदी कर सभी वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है। अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए जाने पर फरीदाबाद पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

No comments :