//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद . हरियाणा में रविवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। फरीदाबाद में 9, गुड़गांव में 4 और अम्बाला में 1 केस पॉजिटिव मिला है। इसके बाद अब हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 233 पहुंच गया है। गुड़गांव में 4 पॉजिटिव केस में से एक भोंडसी जेल का वार्डन है। उसके पॉजिटिव मिलने पर जेल में हड़कंप है। जेल को सैनिटाइज करवाया जा रहा है, जबकि उसके संपर्क में आए, लोगों को क्वारैंटाइन किया जा रहा है। गुरुग्राम में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरो
ना की वजह से मौत भी हुई है।
रविवार को फरीदाबाद में 9 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 6 जमाती हैं। 1 इंडोनेशिया, 2 बिहार, 2 फरीदाबाद (बड़खल) और 1 फरीदाबाद (खोटी गांव) का रहने वाला है। बचे तीन पॉजिटिव में एक मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी है, उनके पति पहले पॉजिटिव मिले थे। वहीं दो बुजुर्ग हैं। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 42 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 22 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 20 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

No comments :