HEADLINES


More

जींद से चार बार के पूर्व विधायक मांगेराम गुप्ता का देहांत

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 March 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
जींद। हरियाणा के पूर्व मंत्री और जींद के पूर्व विधायक मांगेराम गुप्ता का गुरुवार रात को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। इसके चलते चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार अलसुबह जींद के गांधी नगर में स्थित उनके निवास स्थान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका संस्कार जींद के महादेव श्मशान घाट में किया जाएगा।  
मांगे राम गुप्ता का जन्म 13 जुलाई 1935 को हुआ। उन्होंने 8 बार जींद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, इसमें चार बार जीत हासिल की तो चार बार हार का मुंह देखना पड़ा। वे 1977 में निर्दलीय चुनाव में खड़े हुए और जीत हासिल की। इसके बाद 1991, 2000 और 2005 में जींद से विधायक बने। गुप्ता तीन बार प्रदेश में मंत्री रहे। वे प्रदेश के वित्त मंत्री,शिक्षा एवं परिवहन मंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री रहे।

No comments :

Leave a Reply