HEADLINES


More

राशन, किराना, दूध, फल व दवाइयां की आपूर्ति करने के इच्छुक दुकानदार तथा स्वयं सेवक इस वेबसाइट पर पंजीकरण कराये

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 27 मार्च। जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार की ओर से वेबसाइट www.covidssharyana.in लांच की गई है, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरी चीजें आसानी से और समय पर उपलब्ध करवाई जा सकें। उ
पायुक्त यशपाल ने बताया कि राशन, किराना, दूध, फल व दवाइयां आदि की आपूर्ति करने के इच्छुक दुकानदार तथा स्वयं सेवक इस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जो भी स्वयंसेवक या दुकानदार इस पर अपना पंजीकरण करवाएगा, उन्हें ई-पास जारी किए जाएंगे, ताकि जनता की दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध करवाई जा सकें।

इसके अलावा हरियाणा सरकार की ओर से असंगठित श्रमिकों के लिए वेबपोर्टल www.poorpreg.haryana.gov.in लांच किया है। इस पर स्ट्रीट वेंडर, औद्योगिक प्रतिष्ठान के श्रमिक, रिक्शा चालक, घरों, ढाबों व रेस्टोरेंट में काम करने वाले श्रमिक, सिक्योरिटी गार्ड, ऑटोरिक्शा चालक व अन्य इससे सम्बंधित काम करने वाली लेबर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ताकि उन्हें श्रमिकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता का लाभ मिल सके।

No comments :

Leave a Reply