HEADLINES


More

नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Posted by : pramod goyal on : Thursday 20 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 20 फरवरी - जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने आज विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। विश्वविद्यालय ने हाल ही में एसोसिएट प्रोफेसर, असिसटेंट प्रोफेसर, लैब असिसटेंट और क्लर्क के शैक्षणिक तथा गैर-शिक्षण पदों 17 कर्मचारियों की भर्ती की है।
कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. हरिओम की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत करना और उन्हें विश्वविद्यालय की सुविधाओं, प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रणाली, विश्वविद्यालय के नियमों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत कुलसचिव डॉ. एस. के. गर्ग के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं से अवगत कराया। इसके उपरांत सभी कर्मचारियों ने कुलपति प्रो दिनेश कुमार के संवाद किया। कुलपति ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय के गुणवत्ता मानदंडों को बनाये रखने और सुधार में अपना योगदान दे। इस अवसर पर सभी डीन, चेयरपर्सन तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply