HEADLINES


More

हर पद के लिए 18 योग्य अफसर थे, फिर भी कॉन्ट्रैक्ट पर कर दी गई संयुक्त सचिवों की नियुक्ति

Posted by : pramod goyal on : Thursday 20 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली
सरकार ने अफसरों की कमी बताकर निजी क्षेत्र से 9 संयुक्त सचिवों की भर्ती की थी। जबकि तब देश में संयुक्त सचिव स्तर के 3056 अफसर एम्पैनल थे। इनमें से 381 केंद्र में काम करने को तैयार थे। केंद्र में उस वक्त संयुक्त सचिवाें के 21 पद खाली थे। यानी हर पद के लिए 18-18 याेग्य अफसर थे। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के एक अफसर ने काॅन्ट्रैक्ट पर नियुक्तियाें के प्रस्ताव पर यह लिखित टिप्पणी की थी।
भर्ती किए गए संयुक्त सचिव काम संभाल भी चुके हैं। इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है। इसे बढ़ाकर पांच साल भी किया जा सकता है। प्रदर्शन अच्छा रहा तो उन्हें प्रमोशन देकर आईएएस कैडर दिया जा सकता है। सरकारें अलग-अलग समय पर विशेषज्ञों को सीधे प्रशासनिक पदों पर नियुक्त करती रही हैं। लेकिन, पहली बार 2017 में लेटरल एंट्री की पाॅलिसी बनाकर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। केंद्र सरकार ने इसके लिए अलग-अलग सेक्टर के सचिवों का समूह बनाया।

No comments :

Leave a Reply