HEADLINES


More

हरियाणा में 27 को मौसम फिर ले सकता है करवट

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 February 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
फरवरी में फसलों को दो बार बारिश से सिंचाई करा चुकी पश्चिमी हलचल 27 फरवरी की शाम से हरियाणा में फिर सक्रिय होगी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मौसम खुश्क रहने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है। बारिश और ओलावृष्टि से दो दिनों तक तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को हिसार में अधिकतम तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि हवा में ठंडक के कारण धूप ज्यादा नहीं रही। 
इस दौरान अधिकतम तापमान 23.2 व न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिर भी दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा। उधर, अंबाला में अधिकतम तापमान बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते 24 घंटे में भिवानी, चंडीगढ़, करनाल, पंचकूला, रोहतक, सिरसा समेत अन्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे सरसों व गेहूं दोनों की फसलों को लाभ मिलेगा। उधर, भिवानी के कैरू में अल सुबह धुंध छाई रही। बाद में मौसम साफ हो गया। 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी तक आम तौर पर खुश्क रहेगा, हालांकि इस दौरान बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 फरवरी को रोहतक, हिसार, भिवानी समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद प्रदेश में 28 फरवरी को गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। बता दें कि इससे पहले 5 और 20 फरवरी को भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। 

No comments :

Leave a Reply