HEADLINES


More

फरीदाबाद में हो रहे तेजी से अवैध निमार्ण, चुप्पी साधे हुए निगम अधिकारी

Posted by : pramod goyal on : Saturday 7 December 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।  जब से दोबारा भाजपा नीत सरकार सत्ता में आई है, तभी से फरीदाबाद में अवैध निमार्णो का बोलबाला फिर से शुरू हो गया है। शिकायत और आरटीआई लगाने के बावजूद मोटी चमडी के निमग अधिकारी इन अवैघ निमार्णो के खिलाफ कोई कारवाही नहीं कर रहे है। जबकि निगम राजस्व के तौर पर घाटे में चल रही है और निगम के कर्मचारी से लेकर अधिकारी मालामाल होते जा रहे है। जिन अवैध निमार्णो को निगम पूर्व में तोड चुका है, वे भी आज पुन: बन रहे है और सरकार व निगम प्रशासन को मुंह चिढा रहे है। एक नम्बर एनआईटी स्थित फ ब्लाक में 31 बी पी प्लाट जो कि रीहायशी प्लाट है पर तेजी से न केवल अवैध निमार्ण हो रहा है, बल्कि सारे नियम व कानूनों को ताक पर रखकर बेसमेंट बनाई जा रही है। इसी तरह एनआईटी और बल्लभगढ़ में अवैध तरीके से बिना सीएलयू और नक्से पास कराये तेजी से अवैध निमार्ण हो रहे है। जिनसे निगम को करोडों के राजस्व का नुकसान हो रहा है और शहर की सुन्दरता भी खराब हो रही है। रिहायशी प्लाट पर व्यवसायिक निमार्ण करके ये लोग निगम प्रशासन और सरकार को तो ठेंगा दिखा ही रहे है, साथ ही मंत्री अनिल विज को भी यह बताने का प्रयास कर रहे है कि तुम कुछ भी कर लो हम सुधरने वाले नहीं है। मंत्री अनिल विज से अुनरोध किया गया है कि फरीदाबाद नगर निगम का दौरा करके कम से कम वर्षो से जमे अधिकारियों व कर्मचारियों की सम्पत्ति की जांच अवश्य करा ली जाएं तो पता चल जायेगा कि निगम कैसे घाटे में है और ये कैसे इतने मालामाल हो रहे है।

No comments :

Leave a Reply