HEADLINES


More

निगम कर्मियों का मुख्यालय पर धरना जारी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 December 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, । नगर निगम कर्मचारियों ने छठे दिन भी वेतन देने व सेवानिवृत कर्मचारियों के सेवानिवृति लाभ, एलटीसी, शिक्षा भत्ता व अन्य बकायाजात व सहायक सफाई निरीक्षक सुशील की बहाली की मांग को लेकर निगम मुख्यालय पर धरना जारी रखा। धरने से पहले नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान गोपीचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज के धरने की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोहनपाल झिझोटिया ने किया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया ने कहा कि प्रदेश की पालिका, परिषदों व नगर निगमों में आर्थिक संकट के कारण वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा है। दर्जनों पालिका में कर्मचारी आन्दोलन करने को मजबूर है। संघ नेत 19 दिसम्बर से प्रदेशव्यापी आन्दोलन के तहत सभी जिला उपायुक्तों के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपेगें। इसके बाद 3 व 4 जनवरी को सभी सचिवों, कार्यकारी अधिकारियों व निगमायुक्तों को नोटिस देगें। संघ ने आठ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शहरी स्थानीय निकायों के 32 हजार कर्मचारी शामिल होगें। हड़ताल की सफलता के लिए नगरपालिका संघ के नेताओं की टीम पालिका दर पालिका भ्रमण करेगें।
आज के धरने में अन्य के अलावा कर्मी नेता  सुभाष फेंटमार, सुनील चिण्डालिया, श्रीनंद ढकोलिया, प्रेमपाल, मुकेश बेनीवाल, बल्लू चिण्डालिया, राकेश चिण्डालिया, दर्शन सिंह, विजय चावला, नरेश भगवाना, महिला नेता कमला, बृजवती, शकुन्तला, ललिता, सुनीता, बीना आदि ने भी सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply