HEADLINES


More

9 दिसम्बर को सफाई कर्मचारी निगम मुख्यालय का घेराव करेगें

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 7 December 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, । नगर निगम के सफाई कर्मचारी वेतन देने व वर्ष 2018-19 में सेवानिवृत हुए कर्मचारियों सेवा लाभ, एसीपी, शिक्षाभत्ता, मैरिज लोन, मेडिकल बिलों का भुग
तान, एलटीसी आदि का एरियर देने तथा सफाई कर्मचारियों व फायरमैनों को निगम रोल पर करने की मांग को लेकर और निगमायुक्त द्वारा स्वच्छता के नाम पर सफाई कर्मचारियों पर किए जा रहे शोषण रात्रि सफाई सेवा बंद करने, ईको ग्रीन कम्पनी के कूड़ा घरों की निगरानी पर लगे सफाई कर्मचारियों को हटाकर शहर की सफाई में लगाने की मांग को लेकर 9 दिसम्बर को सफाई कर्मचारी निगम सभागार में एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए निगम मुख्यालय का घेराव करेगें। यह चेतावनी आज स्थानीय नगर निगम सभागार में सफाई कर्मचारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने दी।
उन्होंने कहा कि निगमायुक्त केवल फोटोसेशन करवाने में लगी है। जबकि नगर निगम का करोड़ों रूपया टैक्स के रूप में जनता से अलग-अलग मदों से वसूल किया जाना चाहिए। निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बजाय केवल ख्याली योजनाएं बनताी रहती है जोकि धरातल पर नहीं उतर पाती है।
निगम कर्मचारी आए महीने वेतन देरी व अन्य मांगों का निपटान न करने से नाराज है और अब मांगें पूरी होने तक आन्दोलन करने का मन बना चुके है।  आज की इस बैठक में विशेष रूप से सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान अशोक उपस्थित थे।
श्री लाम्बा व शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी फेडरेशन, केन्द्रीय यूनियनों व संघों के आह्वान पर 12 राष्ट्रीय मांगों को लेकर आगामी 8 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की तैयारियों के लिए सैक्टर-12 स्थित ओपन थियेटर में ट्रेड यूनियन काऊसिंल के तत्वाधान में कन्वेंशन आयोजित की जाएगी। इस कन्वेंशन आठ जनवरी की आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए योजना बनाई जाएगी।
सर्व कर्मचारी संघ, फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान करतार सिंह, श्रीनंद ढकोलिया, सोहनपाल झिझोटिया, रघुबीर चौटाला, राजबीर चिण्डालिया, प्रेमपाल, महेन्द्र कुण्डिया, नरेश भगवाना, रंजीत, रविन्द्र टांक, सुरेन्द्र मैनादे, दान सिंह, नैन सिंह, विनोद कुमार, राजेश फेटमार, संतोष कुमार, सूरजकीर सहित निगम के कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply