HEADLINES


More

मेवात से खरीदा जाएगा 3 हजार टन प्याज

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 7 December 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़. प्याज ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, सरकार को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। हरियाणा सरकार ने इसके लिए प्याज खरीदने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार मेवात से 3000 टन प्याज की खरीद करेगी। यह प्याज दिसंबर व जनवरी में
राशन डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को सप्लाई किया जाएगा। जबकि 2500 टन विदेशी प्याज हरियाणा सरकार केंद्र सरकार से लेगी। यह प्याज फरवरी और मार्च के लिए होगा, इसे भी डिपो होल्डरों के जरिए सप्लाई किया जाएगा।

मेवात से खरीदा जाने वाला प्याज 11  या 12 दिसंबर से उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं पर उपलब्ध होगा। इसके रेट भी बाजार में मिलने वाले प्याज से कम होंगे। हरियाणा में रोजाना करीब 400 टन प्याज की खपत होती है, यानी 4000 क्विंटल प्याज लगता है, जबकि उपलब्धता बहुत कम है। फिलहाल प्रदेश में प्याज राजस्थान के अलावा एमपी और महाराष्ट्र से आ रहा है। अब 30 से 40 फीसदी ही प्याज उपलब्ध हो पा रहा है।

No comments :

Leave a Reply