//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली:
दिल्ली में दीवाली के बाद 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड ईवन स्कीम (Odd Even Scheme) लागू कर दिया जाएगा. लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, ''पराली जलाने समेत कई अन्य कारणों की वजह से 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड ईवन स्कीम (Odd Even Scheme) लागू किया जा रहा है. इस दौरान दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर भी यह नियम लागू होगा. हालांकि इसमें दोपहिया वाहन को छूट दी गई है.'' सीएम केजरीवाल ने कहा, ''यह नियम केंद्र सरकार के मंत्रियों पर लागू नहीं होगा, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री पर लागू होगा. इतना ही नहीं, यदि नियम का उल्लंघन किया गया तो 4000 का जुर्माना भी भरना पड़ेगा.''

No comments :