//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
एक समय था जब गलियों में पोस्टर लगा-लगाकर प्रचार होता था। लेकिन इंटरनेट के युग में चुनाव प्रचार डिजिटल हो गया। नेता फोटो, वीडियो, लाइव होकर फेसबुक पर धड़ल्ले से प्रचार कर रहे हैं। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए फेसबुक पर लाखों रुपए विज्ञापन पर भी खर्च हो रहे हैं। भाजपा के नारनौंद से उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु ने 9 महीने में 5 लाख 45 हजार 792 रुपए फेसबुक विज्ञापन पर प्रचार के लिए खर्च किए। वहीं, कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने 2 लाख 70 हजार तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2 लाख 59 हजार रुपए खर्च किए।

No comments :