//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद । बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजय प्रताप का दिन-प्रतिदिन प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। बुधवार को एन.एच.3 चिमनी बाई धर्मशाला, विद्युन पार्क, गांव भांकरी, गांधी कॉलोनी, एन.एच.5 जे ब्लॉक, सैक्टर-21डी, सैनिक कॉलोनी, नवादा कॉलोनी, नवादा गांव, एसजीएम नगर एवं बडख़ल गांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया। गांव बडख़ल एवं एसजीएम
नगर ने उनको एकतरफा समर्थन प्रदान किया और उनको लडडुओं से तोला गया। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सभाओं को सम्बोधित करते विजय प्रताप ङ्क्षसंह ने कहा कि पहले भी बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह ने काम कराए और आगे भी कराएंगे। हमने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में 500 से अधिक ट्यूबवैल लगाए, मगर भाजपा उनका रिपेयर तक नहीं करा पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायिका बात तो करती हैं बडख़ल झील को भरने की, मगर वह लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पार्ई हैं। शहर की आधी आबादी पीने के पानी को तरस रही है। हुड्डा सरकार में 450 करोड़ रुपए की रैनीवेल योजना चालू की गई, मगर भाजपा उसके बावजूद भी पानी की पूर्ति नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि बडख़ल झील को भरने के लिए 200 करोड़ की योजना चाहिए, हमने पिछली बार बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं बिजली, सीवर, पानी की समस्याओं को दूर किया और अगली योजना में हमारी बडख़ल झील शामिल था। मगर, मैं आपसे वादा करता हूं बडख़ल झील, जिसके नाम से बडख़ल गांव भी है और बडख़ल विधानसभा भी, इसी योजना में भरकर दिखाऊंगा यह मेरा आपसे वादा है।

No comments :