HEADLINES


More

विधायक दल की बैठक, नेता चुने जाने के बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 25 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. हरियाणा में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी को 40 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 6 कम हैं। लेकिन शुक्रवार दोपहर तक सभी 7 निर्दलीय और हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा के समर्थन से भाजपा के पास विधायकों की संख्या 48 हो गई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और महासचिव अरुण सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा- हमारे कई साथियों ने यह पक्ष रखा है कि भाजपा के साथ मिलकर मजबूत सरकार बनाई जाई। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते मैंने यह और पार्टी पदाधिकारियों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि हमारी कुछ मांगों को जो समर्थन देगा, हम उसके साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। हम हरियाणा को आगे ले जाने और युवाओं को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक हैं। 

No comments :

Leave a Reply