HEADLINES


More

प्लास्टिक कचरा से मुक्ति के लिए सभी को करना होगा एकजुट प्रयासः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 25 October 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 25 अक्तूबर - जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्लास्टिक कचरा मुक्त भारत अभियान (स्वच्छता ही से
वा 2019) का आयोजन किया है। अभियान का आयोजन केन्द्रिय मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट जागरूकता के लिए की गई पहल के अनुरूप किया गया था।
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यार्थी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, प्लास्टिक अपशिष्ट जागरूकता स्टाल और प्लास्टिक कचरा पृथक्करण और पुनः उपयोग से संबंधित विभिन्न गतिविधियां  शामिल थी। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण विज्ञान विभाग के अंतर्गत वसुंधरा एनवायरनमेंट सोसाइटी द्वारा डा. रेणुका गुप्ता, फैकल्टी इंचार्ज, पर्यावरण विज्ञान विभाग की देखरेख में किया गया। 
विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कृतियों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के दुष्प्रभावों पर एक गंभीर संदेश प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की रचनात्मक कृतियों को खूब सराहा गया। 
प्लास्टिक अपशिष्ट जागरूकता स्टाल पर, वसुंधरा सोसाइटी के विद्यार्थी सदस्यों ने दैनिक कामों में प्लास्टिक के उपयोग की वस्तुओं को कम करने के चरणबद्ध उपायों को प्रदर्शित किया। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम कचरे के पृथक्करण एवं निपटान और जलीय जानवरों पर प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया। 

No comments :

Leave a Reply