HEADLINES


More

मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने फरीदाबाद जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए अलग ऑब्ज़र्वर।

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 23 October 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। जिला में 24 अक्टूबर को 6 अलग-अलग स्थानों पर होने वाली मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 मतगणना ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपा
युक्त अतुल कुमार द्विवेदी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पृथला विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री सुमित शर्मा, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री रवि दफरिया, बड़खल विधानसभा क्षेत्र के लिए सत्येंद्र कुमार सिंह, फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लिए बंशीधर तिवारी, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए वीएन शाह तथा तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए जयशंकर दुबे को मतगणना ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। 
श्री सुमित शर्मा, रवि दफरिया तथा सत्येंद्र कुमार सिंह पहले से ही फरीदाबाद जिला में जनरल ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त हैं, जिन्हें अब मतगणना ऑब्जर्वर के तौर पर भी नियुक्त किया गया है। इनके अलावा, तीन नए मतगणना ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, क्योंकि जनरल ऑब्ज़र्वर के तौर पर तीनों अधिकारियों के पास दो-दो विधानसभा क्षेत्र थे। अब मतगणना में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है और मतगणना इन्हीं की देखरेख में 24 अक्टूबर को संपन्न करवाई जाएगी। 

No comments :

Leave a Reply