//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस लेते हुए ईवीएम को
सुरक्षित स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया है, पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन चक्रीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। इसमें अर्धसैनिक बलों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया स्ट्रांग रूम के पहले चक्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के हवाले है। जबकि दूसरे चक्र की सुरक्षा में आईआरबी के जवान लगाए गए हैं। तीसरे व बाहरी चरण की सुरक्षा स्थानीय पुलिस के जिम्मे है। उन्होंने बताया कि सभी छह विधानसभा के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। तिगांव विधानसभा की ईवीएम गुर्जर भवन सेक्टर 16, फरीदाबाद विधानसभा की ईवीएम डीएवी स्कूल सेक्टर 14, बडखल विधानसभा की ईवीएम दौलतराम धर्मशाला, एनआईटी विधानसभा की ईवीएम लखानी धर्मशाला, बल्लभगढ विधानसभा की ईवीएम अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ और पृथला विधानसभा की ईवीएम पंजाबी भवन सेक्टर 16 में रखी गई हैं, इन पर 24 घंटे सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। मतगणना केंद्र के चारों तरफ अस्थाई नाके बनाए गए हैं। हर मतगणना केंद्र की सुरक्षा में करीब 100 पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा थाना प्रबंधक को भी हर दो घंटे में सुरक्षा कर्मियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments :