HEADLINES


More

सत्यपाल मलिक अब गोवा के राज्यपाल होंगे, गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 26 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अब गोवा के राज्यपाल होंगे। भारत सरकार ने शुक्रवार शाम इसकी घोषणा की। इसके मुताबिक, गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का पहला उप-राज्यपाल बनाया गया। इसी तरह, राधाकृष्ण माथुर नए बनाए गए केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उप-राज्यपाल होंगे। मिजोरम के राज्यपाल का प्रभार पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिला। जम्मू-कश्मीर पर पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है। 
गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उस दौरान वे प्रधान सचिव थे। वह वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में सचिव भी रहे हैं। जबकि पीएस श्रीधनर एक राजनेता और वकील रहे हैं। 2018 से केरल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। वह लक्षद्वीप के प्रभारी भी रहे हैं। वह केरल हाईकोर्ट में वकील भी रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply