HEADLINES


More

जे जे पी की जिला कार्यकारिणी में खुशी का माहौल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 26 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जे जे पी की जिला कार्यकारिणी में खुशी का माहौल देखने को मिला , वहीं शहर में लड्डू बांट कर दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर बधाई दी गई।
दिखाई दे रहा है यह नजारा बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का है जहां के जे  जे पी के जिला अध्यक्ष ठाकुर राजाराम और पृथला विधानसभा से आए हुए ग्रामीण लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करते हुए नजर आए ।
बता दें कि बीती रात बी जे पी और जे जे पी के गठबंधन की खबर आने के बाद जेजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
 ग्रामीणों ने जिला अध्यक्ष ठाकुर राजाराम का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और जे जे पी की सरकार में शामिल होने पर बधाई दी जिला अध्यक्ष ठाकुर राजाराम ने बताया कि जे जे पी नेता दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया गया है इसलिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी है उन्होंने कहा कि जेजेपी का पहला सपना है वृद्ध जनों को 51 सो रुपए पेंशन दी जाएगी वही किसानों का कर्जा भी माफ किया जाएगा ।जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी और जेजेपी प्रदेश में बेहतर सरकार चलाएंगे।

No comments :

Leave a Reply