HEADLINES


More

चुनाव आयोग की ऑब्जर्वरो के साथ हुई बैठक के बाद ऑब्ज़र्वर और सख्त हुए

Posted by : pramod goyal on : Friday, 18 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 18 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला फरीदाबाद में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए नियुक्त किए गए सभी चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक करके रिपोर्ट ली गई। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बै
ठक के बाद चुनाव पर्यवेक्षकों ने जिला में चुनाव आचार संहिता लागू करने के लिए नियुक्त अधिकारियों को सख्ती से आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए हैं।
चुनाव पर्यवेक्षकों ने सभी अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि आचार संहिता के मामले में जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीरो टॉलरेंस बरती जाएगी और आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर आयोग को सूचित करते हुए संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पर्यवेक्षकों ने डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत अनाधिकृत स्थानों पर पोस्टर या बैनर लगाने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर्यवेक्षकों ने कहा है कि जिला में आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर्स गंभीरता से अपनी ड्यूटी करें और ध्यान रखें कि मतदान के दिन या उससे पहले मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए किसी प्रकार का नकद लेनदेन अथवा पैसे का वितरण या शराब आदि का वितरण ना होने पाए। चुनाव पर्यवेक्षकों ने स्पष्ट किया कि जिस भी टीम के अधिकार क्षेत्र में मतदाताओं को प्रलोभन देने या उन्हें डराने- धमकाने अथवा अन्य किसी भी प्रकार से प्रभावित करने का प्रयास होता है तो उस टीम की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा है कि मतदान पूरी तरह से सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष रुप से होना चाहिए। साथ ही चुनाव पर्यवेक्षकों ने सभी टीमों को आदेश दिए हैं कि वे मतदान संपन्न होने तक पूरी सतर्कता बरतें और अवैध तथा अनैतिक गतिविधियों पर निगरानी रखें। पर्यवेक्षकों ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता का उलंघन होता दिखाई देने पर आम जनता में से भी कोई भी व्यक्ति सी-विजील एप पर उसकी फोटो या छोटी वीडियो क्लिप भेजकर शिकायत कर सकता है, उस पर 100 मिनट में संज्ञान लेकर कार्रवाई होगी।

No comments :

Leave a Reply