HEADLINES


More

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पदयात्रा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 19 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जहां सभी पार्टियों के उम्मीदवार जनता के बीच जा रहे हैं वही बड़खल विधानसभा से कांग्रेस
उम्मीदवार विजय प्रताप ने पदयात्रा के दौरान जनता से संपर्क किया जहां लोगों ने उनका जगह-जगह गर्मजोशी के साथ फूलों और नोटों की माला से उनका स्वागत किया । इस दौरान तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता सिर पर पगड़ी बांधकर पद यात्रा में शामिल हुए !
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार विजय प्रताप ने कहा की जगह जगह क्षेत्र की जनता द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है जिसका कर्ज वह अपनी जिंदगी में नहीं उतार सकते । उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है और पिछले 5 साल में क्षेत्र में कोई नया विकास कार्य नहीं हुआ जिसको लेकर जनता त्रस्त है और बदलाव चाहती है जिसके चलते आज प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है । उन्होंने जनता से अपील की - की वह 21 तारीख को अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए उस उम्मीदवार को चुने जो उनके हितों की रक्षा कर सकें !

No comments :

Leave a Reply