HEADLINES


More

वाईएमसीए द्वारा एस्लान कालेज की एफिलेशन वापिस लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 23 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 23 अक्टूबर। जेसी बोस युनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी वाईएमसीए द्वारा एस्लान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालेज की एफिलेशन वापिस लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शैक्षणिक सत्र के मध्य में एफिलेशन वापस लेने से शैक्षणिक सत्र 2019-20 के करीब 480 छात्रों
के हित में बुधवार को अभिभावक एकता मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने  जिला प्रधान शिव कुमार जोशी एडवोकेट के नेतृत्व में  मंच के संरक्षक सुभाष लांबा,प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व सचिव बीएस वीरदी एडवोकेट ने एसलान कॉलेज के चेयरमैन प्रभात अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। मंच ने ज्ञापन देकर पीड़ित छात्रों के हित में शीघ्र अतिशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की । चेयरमैन ने मंच को आश्वस्त किया कि सभी बच्चों  का भविष्य सुरक्षित है ,चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, उनके हित में कॉलेज के द्वारा हर तरह की कार्रवाई की जा रही है l उन्होंने मंच को बताया कि वाईएमसीए यूनिवर्सिटी द्वारा उनके कालेज को बिना किसी कारण से परेशान किया जा रहा है, जबकि उनका कॉलेज एनसीआर में सबसे अच्छा और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज है l मंच ने पीड़ित छात्रों से भी मुलाकात करके उनकी बात जानी l शिक्षा सत्र 2017-18   2018 -19 में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने भी मंच से मुलाकात करके  कहा कि वे  वाईएमसीए यूनिवर्सिटी द्वारा  अन्य कॉलेजों में जाने के ऑफर को सही नहीं मानते  हैं  और इसी कॉलेज में पढ़ना चाहते हैं  l मंच के प्रतिनिधि मंडल ने इससे पहले मंगलवार को वाईएमसीए  यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर व रजिस्ट्रार से भी मिलकर शिक्षा सत्र 2019 -20 में एसलोन कॉलेज में दाखिला ले चुके  छात्रों के हित में शीघ्र  कार्रवाई करने की मांग की  थी l मंच ने पीड़ित छात्र व उनके अभिभावकों की एक बैठक रविवार को टाउन पार्क में सुबह 11:00 बजे बुलाई है l जिसमें छात्रों के हित में आगे की जाने वाली कार्रवाई की रणनीति तय की जाएगी  l

No comments :

Leave a Reply