HEADLINES


More

दिल्ली की 1797 अनियमित कॉलोनियां होंगी नियमित

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 23 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

नई दिल्ली :  
केंद्र सरकार ने दीवाली से ठीक पहले दिल्ली (Delhi) की अनियमित कॉलोनियों के निवासियों को बड़ा तोहफा देने का निर्णय लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली की अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है. दिल्ली में कुल 1797 अनियमित कॉलोनी हैं. सरकार के इस फैसले से इन कॉलोनियों में रहने वाले करीब 40 लाख लोगों को लाभ मिलेगा. हालांकि तीन कॉलोनियां नियमित नहीं होंगी. इसमें सैनिक फार्म, महेंद्रू इन्क्लेव और अनंतराम डेयरी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये अनियमित कॉलोनियां सरकारी जमीन, खेती की जमीन और ग्राम सभा की जमीन पर बनी हैं. कॉलोनियों को नियमित करने के दौरान सर्कल रेट का कुछ प्रतिशत रेग्यूलरेजाइशेन फ़ीस के तौर पर लिया जाएगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार द्वारा लिये गए इस फैसले को सियासी तौर पर मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है. केजरीवाल सरकार ने पहले ही इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करा दिया था. अब केंद्र ने कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है. 

No comments :

Leave a Reply